बरेली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी ने एक बार फिर डॉक्टर जयपाल सिंह को बरेली जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह तीसरी बार है जब डॉक्टर जयपाल सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी वह दो बार बरेली जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
डॉ. जयपाल सिंह की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। बसपा समर्थकों ने इसे पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
डॉ. जयपाल सिंह ने भी पार्टी नेतृत्व और बहन मायावती जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि डॉक्टर जयपाल सिंह के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और पार्टी को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।