जब तक नोएडा गौतम बुध नगर के किसानों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम भी चैन से बैठने वाले नहीं है।
किसान एकता संघ का एक-एक साथी किसानों के हकों व किसानों की बिना शर्त रिहाई के लिए संघर्षरत है।
जब तक आप किसान एकता संघ के सभी और संयुक्त किसान मोर्चा के सभी नेता और कार्यकर्ता जेल में है। तब तक हम आराम की सांस नहीं ले सकते और आपका यह संघर्ष निश्चित गौतम बुद्ध नगर के किसानों के लिए एक सुखद भविष्य की नींव रखेगा।
गांधीवादी तरीके से किसानो के हक में उठी हुई आपकी आवाज को और आंदोलन को लगातार हम आगे बढ़ाते रहेंगे।
इंकलाब जिंदाबाद
अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करने वाले गिरफ्तार सभी जांबाज साथियों को जिन्दाबाद
डॉ रवि नागर
राष्ट्रीय संगठन मंत्री किसान एकता संघ