उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। राज्य में अलग-अलग जिले मौजूद हैं, जो कि अलग-अलग राज्यों के साथ सीमा साझा करते हैं। इस लेख में हम उत्तर प्रदेश के ऐसे जिले के बारे में जानेंगे, जो छत्तीसगढ़ के साथ सीमा साझा करता है।
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि भारत के करीब 7.33 फीसदी हिस्से पर है। यह राज्य देश के 240,928 वर्ग किलोमीटर पर है। साथ ही, जनसंख्या के हिसाब से यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी दर्ज की गई थी।
भारत का यह राज्य अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जो कि अलग-अलग राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला छत्तीसगढ़ के साथ अपनी सीमा साझा करता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 26 जनवरी, 1950 को किया गया था। इस राज्य को इतिहास में अवध सूबा के नाम से जाना जाता था। बाद में यहां अंग्रेज पहुंचे और उन्होंने इसे उत्तर-पश्चिम प्रांत नाम दिया। हालांकि, बाद में इसे अवध के साथ मिला दिया गया और यह संयुक्त प्रांत बन गया। देश आजाद हुआ और यह उत्तर प्रदेश बना।
उत्तर प्रदेश में कुल मंडल और जिले
उत्तर प्रदेश में कुल 18 मंडल हैं, जिनमें कुल 75 जिले आते हैं। इन जिलों में कुल 351 तहसील मौजूद हैं, 826 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 403 विधानसभा सीटें, 80 लोक सभा सीटें, 31 राज्य सभा सीटें, 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी जिला है। यह जिला 7246 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जिला अपने यहां के प्रसिद्ध मेंढक मंदिर के लिए जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले
उत्तर प्रदेश के चार दिशाओं के चार जिले हैं। यहां सबसे पूर्वी जिला बलिया है, तो सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है। सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है, तो सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
कौन-सा जिला छत्तीसगढ़ से साझा करता है सीमा
उत्तर प्रदेश कुल 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार है। इसके अतिरिक्त यह दिल्ली के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। छत्तीसगढ़ से सीमा साझा करने वाला इकलौता राज्य सोनभद्र है।
यह जिला खनीजों का भंडार भी कहा जाता है। इस वजह से इसे भारत की ऊर्जा राजधानी भी कहा जाता है।