स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए, युवा शक्ति वाई एस एस फाउंडेशन ने कालिंदी कुंज घाट पर एक प्रेरणादायक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया। यह अभियान युवाओं को राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सहभागिता का एहसास कराने के उद्देश्य से चलाया गया।
यमुना कॉर्डिनेटर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा,
“मजबूत राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस देश का युवा सशक्त, सक्षम और कुशल नेतृत्व की क्षमता रखता है, उसका विकास निश्चित है।”
युवाओं ने यमुना घाट पर सफाई अभियान चलाकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन किया और स्वच्छता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में युवा इस अभियान में शामिल हुए और प्लास्टिक प्रदूषण, जल संरक्षण, और पर्यावरण की रक्षा के लिए जनजागरण किया। इस पहल ने युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ-साथ समाज सेवा की भावना को भी प्रबल किया।
यह अभियान न केवल स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।